राशन कार्ड चेक | राशन कार्ड : भारत सरकार ने शुक्रवार को मेरा राशन नामक (मेरा राशन मोबाइल एप) लॉन्च की है | यह एप राशन कार्ड धारकों को राशन संबंधित जानकारी मोबाइल पर प्रदान करने के लिए बनाई गई है | इस एप को राशन कार्ड धारकों को उनके मोबाइल पर राशन संबंधित कई तरह की सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है|
हमने आपको इस पोस्ट में मेरा राशन मोबाइल एप संबंधित पूर्ण जानकारी दी है जैसे (क्या है मेरा राशन मोबाइल एप) (क्या है इस एप के लाभ) किस प्रकार इस एप को डाउनलोड करना है किन व्यक्तियों को इस एप का लाभ मिलेगा किस प्रकार इस एप का प्रयोग करना है इसकी पूर्ण जानकारी हमने आपको इस लेख में दी है|
खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) के तहत एक एप लॉन्च की है जिसका नाम Mera Ration है | जो भी व्यक्ति वन नेशन वन राशन कार्ड के दायरे में आते हैं वह इस एप का लाभ उठा सकते हैं | देशभर की 86% आबादी इस योजना के दायरे में आती है|
मेरा राशन मोबाइल एप क्या है ?
केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को एक मोबाइल एप लांच किया गया जिसका नाम मेरा राशन (Mera Ration) है | इस एप को राशन कार्ड धारको के राशन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया है | जो भी व्यक्ति वन नेशन वन राशन कार्ड योजना (One Nation One Ration Card Scheme) के दायरे में आते हैं वह इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं | देश के कुल 36 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में से 32 राज्य में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लागू कर दिया गया है | पहले ही 23.26 करोड़ लोग वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ ले चुके हैं |
ऐसे राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश जो वन नेशन वन राशन कार्ड के दायरे में नहीं आते है
दिसंबर 2020 तक इस योजना के दायरे में केवल 12 राज्य ही शामिल हो सके थे परंतु अब इस योजना के दायरे में 32 राज्य शामिल हो चुके हैं | अब जल्द से जल्द बाकी के बचे हुए राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भी योजना के दायरे में लिया जाएगा |
- दिल्ली
- पश्चिम बंगाल
- छत्तीसगढ़
- असम
कोरोना काल के समय वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लांच किया गया था और प्रवासी मजदूरों को इसका लाभ प्रदान करवाया गया था, इस योजना के तहत किसी भी राज्य का व्यक्ति किसी भी राज्य में अपने राशन कार्ड द्वारा अपना राशन प्राप्त कर सकता है |
राशन कार्ड चेक करें मोबाइल एप से कैसे?
- इस एप की सहायता से आप दुकान में उपलब्ध अनाज की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं|
- एप की सहायता से आप नजदीकी फेयर प्राइस शॉप की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं|
- यह एप आपको पिछले लेनदेन की जानकारी भी प्रदान करवाती है|
- यह एप आपको नजदीकी दुकान के फीडबैक की सुविधा भी प्रदान करवाती है|
- प्रवासी मजदूर इस मोबाइल एप के जरिए अपनी माइग्रेशन डिटेल की जानकारी भी पंजीकृत कर सकते हैं|
- मेरा राशन एप (Mera Ration App) अभी हिंदी और इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है |
- आने वाले समय में इस एप पर कुछ और नए फीचर्स ऐड किए जाएंगे |
- जल्द ही इस एप में 14 भारतीय भाषाओं को ऐड किया जाएगा |
राशन कार्ड ऑनलाइन | राशन कार्ड चेक
मेरा राशन मोबाइल एप को कैसे डाउनलोड करें ?
How To Download Process Mera Ration Mobile App
- आप Mera Ration Mobile App को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं|
- Mera Ration Mobile App डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें|
- आप जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा |
- आपको मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको Installed बटन पर क्लिक करना है |
Mera Ration Mobile App का प्रयोग किस प्रकार करें ?
- मेरा राशन मोबाइल एप डाउनलोड करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा |
- इस मोबाइल एप में आपको Registration, Know your entitlement, Nearby Ration Shops, ONORC States, My Transactions, Eligibility Criteria, Aadhaar Seeding, Suggestion/Feedback, Login, FPS Feedback जैसी सुविधाएं मिलती हैं|
मेरा राशन मोबाइल एप में अपना रजिस्ट्रेशन इस प्रकार करें
- अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आपको दिए गए रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा |
- आपको दिए गए स्थान पर अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है |
- अब आपको दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना राशन कार्ड सबमिट करना है|
- आगे दर्शाई जाने वाली पूर्ण प्रक्रिया का पालन करें उसके उपरांत ही आपका रजिस्ट्रेशन पूर्णता सफल होगा|
Know Your Entitlement/लाभ की जानकारी कैसे प्राप्त करें
- लाभ की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सर्वप्रथम दिए गए ऑप्शन लाभ की जानकारी पर क्लिक करना है |
- लाभ की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको दो ऑप्शन मिलते हैं|
- प्रथम ऑप्शन राशन कार्ड नंबर द्वारा
- द्वितीय ऑप्शन आधार कार्ड नंबर द्वारा
- किसी एक विकल्प को चुनें
- इस प्रकार आप लाभ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
आसपास राशन की दुकान की जानकारी कैसे प्राप्त करें
- सर्वप्रथम आपको आसपास की राशन की दुकान पर क्लिक करना है|
- अब आपको यहां अपनी लोकेशन दर्ज करनी है जैसे राज्य जिला एवं तहसील एवं अपना राशन कार्ड नंबर हमारे राशन कार्ड नंबर में हमारी पूर्ण जानकारी होती है|
- जैसे ही आप अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करेंगे आपके सामने आपकी नजदीकी राशन की दुकान की जानकारी आ जाएगी|
My Transactions/लाभार्थी लेनदेन प्रक्रिया की जानकारी कैसे प्राप्त करें
- सर्वप्रथम आपको My Transactions ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
- अब आपको अपना दिए गए स्थान पर राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है|
- जैसे ही आप अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करेंगे आप अपनी लेनदेन की प्रक्रिया की जानकारी देख पाएंगे|
- यह जानकारी आप तभी देख पाएंगे जब आपके द्वारा दर्ज किया गया राशन कार्ड नंबर वन नेशन वन राशन कार्ड के दायरे में आता होगा|
Eligibility Criteria/लाभार्थी पात्रता की जानकारी कैसे प्राप्त करें
- लाभार्थी पात्रता की जानकारी प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम Eligibility Criteria पर क्लिक करें|
- अब आपको यहां Eligibility Criteria देखने के लिए दो विकल्प मिलते हैं|
- प्रथम विकल्प राशन कार्ड नंबर द्वारा
- दूसरा विकल्प आधार कार्ड नंबर द्वारा
- किसी एक विकल्प को चुन कर आप अपनी Eligibility Criteria संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Aadhaar Seeding Process
- सर्वप्रथम आपको Aadhaar Seeding पर क्लिक करना है|
- नया पेज ओपन होने के बाद यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे
- एक राशन कार्ड नंबर और दूसरा आधार कार्ड नंबर
- किसी एक विकल्प को चुने और अपना आधार कार्ड नंबर या फिर राशन कार्ड नंबर दर्ज करें|
- दिए गए सम्मिट बटन पर क्लिक करें|
- इस प्रकार आप Aadhaar Seeding प्रोसेस को पूर्ण कर पाएंगे|
- आधार सीडिंग का अर्थ है आधार कार्ड को बैंक खाते के साथ जोड़ना आधार सीडिंग द्वारा ही लाभार्थी व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है और सब्सिडी मिलती है|
Suggestion/Feedback Process
- अपना कीमती फीडबैक देने के लिए सर्वप्रथम आपको suggestion/Feedback विकल्प पर क्लिक करना है|
- क्लिक करने के उपरांत आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
- यहां आपको सर्वप्रथम अपना राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, Feedback (प्रतिक्रिया) एवं रेटिंग देनी है|
- आप फाइव स्टार में से कितने भी स्टार दे सकते हैं यहां फाइव स्टार का मतलब है बहुत अच्छा और एक स्टार का मतलब है बहुत बुरा|
- रेटिंग करने के लिए अब आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है|
किस प्रकार करें मेरा राशन मोबाइल एप पर लॉगइन
- Login करने के लिए सर्वप्रथम आपको Login ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- अब यहां आपको अपना स्टेट, यूजर नेम, और पासवर्ड दर्ज करना है|
- अब आपको दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है|
- इस प्रकार आप अपना लॉगिन कर सकते हैं|
- आपको बता दें लोगिन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी लॉगिन आईडी क्रिएट करनी होगी|
Mera Ration Mobile App FPS Feedback कैसे दें
- प्रथम आपको FPS Feedback ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- अपने राज्य का चयन करना है|
- यहां शॉप नंबर आपके द्वारा दर्ज किया जाएगा|
- दुकान नंबर दर्ज करें|
- मोबाइल नंबर दर्ज करें|
- दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुनें|
- यदि फीडबैक के साथ कुछ जानकारी साझा करना चाहते हैं तो दिए गए Write बॉक्स में लिखकर सबमिट करें|
भाषा कैसे बदले ?
- भाषा बदलने के लिए सर्वप्रथम आपको राइट साइड पर दिए गए 3 डॉट्स पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का चित्र आएगा|
- अब आप यहां हिंदी और इंग्लिश दोनों में से किसी एक भाषा को चुन सकते हैं|
- इस प्रकार आपके द्वारा भाषा को बदला जाएगा|
Mera Ration Mobile App Helpline Number संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें|
- सर्वप्रथम आपको लेफ्ट साइड की ओर दिए गए 3 लाइन पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने हेल्पलाइन संबंधित जानकारी आएगी|
- आपको दिए गए ऑप्शन हेल्पलाइन पर क्लिक करना है|
- जैसे ही आप हेल्प लाइन पर क्लिक करेंगे आपको हेल्प लाइन संबंधित जानकारी मिल जाएगी|
उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप खुश होंगे
Mera Ration Mobile Appसंबंधित किसी और जानकारी एवं सहायता के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें हमारे द्वारा आपकी पूरी सहायता की जाएगी |