बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 में बिहार के नागरिकों को अधिसूचित सरकारी सेवाएं को सुलभ तरीके से प्रदान करने के लिए लाया गया था, जैसे कि जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र एक निर्धारित समय अवधि के आवेदन को तैयार करके लाभुक को उपलब्ध करना था। सरकार ने आरटीपीएस और अन्य सेवाओं को ऑनलाइन पोर्टल से ई-सेवा सुविधा भी शुरू की। आरटीपीएस से उपलब्ध सभी सेवाओं को ऑनलाइन के माध्यम से नागरिकों के बिना किस आरटीपीएस काउंटर या कार्यालय में जाए बिना बिहार में कहीं से भी अपना दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है।
हम इस पोस्ट में बताएँगे की आरटीपीएस और अन्य सेवाओं को https://serviceonline.bihar.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाता है। इस पोर्टल को समय समय पर अपडेट भी किया जाता है, अपडेट होने के कारण नई तरीके से अप्लाई करने की प्रक्रिया को हम आसान भाषा में बताने जा रहे है।
RTPS एवं अन्य सेवाओं के ऑनलाइन पोर्टल के बारे में
RTPS एवं अन्य सेवा हेतु आधिकारिक वेबसाइट | https://serviceonline.bihar.gov.in/ |
द्वारा लॉन्च किया गया | बिहार सरकार |
लाभार्थी | बिहार के नागरिक |
प्रयोजन | चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए सरलीकृत ऑनलाइन आवेदन |
बिहार के नागरिकों को राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं या छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज की आवश्यकता होती है। बिहार सरकार ने एक निश्चित समय के भीतर RTPS और अन्य सेवाएं प्रदान करने के लिए e-services ऑनलाइन पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in की शुरुआत की है। यह सुविधा पारदर्शिता सुनिश्चित करती है क्योंकि सार्वजनिक सेवाओं को बिना किसी देरी के वितरित किया जा सके।
सर्विस प्लस पोर्टल उपयोगकर्ताओं को विभिन्न सेवाओं के प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करता है। इसके अलावा, वे आरटीपीएस बिहार ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं, प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और सरकार की अन्य सेवाओं तक पहुंच सकते हैं।
सर्विस प्लस बिहार पोर्टल का उद्देश्य और लाभ
बिहार सर्विस प्लस एक ऑनलाइन पोर्टल है जो नागरिकों को आरटीपीएस तथा अन्य सेवाओं तक सीधे पहुंचने बनाने में मदद करती है, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के लिए तेज और सही तरीके से आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है।
इससे पहले, नागरिकों को जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए संबंधित सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। विभिन्न सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं या स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन करते समय जिन दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है। उसे बनाने के लिए दर दर भटकना होता था।
आरटीपीएस बिहार ऑनलाइन सेवाएं निम्नलिखित श्रेणियों में उपलब्ध हैं:
- सामान्य प्रशासन विभाग
- समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
- योजना एवं विकास विभाग
- श्रम संसाधन विभाग
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
बिहार के नागरिक सर्विस प्लस पोर्टल पर जाकर इन चीजों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आय प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- अन्य सेवा
सर्विस प्लस बिहार पर जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र को नए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1: e-services बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाएं। यहाँ आपको आवेदन करने से पहले अपना पंजीयन करना होगा उसके बाद जो आपको क्रेडेंशियल (User ID & Password) प्राप्त होगा उसी से आप अपना आवेदन कर सकते है, पंजीयन प्रक्रिया स्टेप टू स्टेप निचे बताया जा रहा है
स्टेप 2: Service Plus Bihar के पोर्टल पर ‘लॉग इन’ पर जाएं, और “लॉग इन के लिए आगे बढे” पर क्लिक करें
स्टेप 3: यहाँ आपको निचे की तरह एक फॉर्म दिखेगा, इसमें निचे की ओर “New user? Sign up for MeriPehchaan” पर क्लिक करें, आपके सामने स्क्रीन खुल कर आ जायेगा
स्टेप 4: आपके सामने एक पंजीयन फॉर्म खुल कर आ जायेगा यहाँ आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके अपने मोबाइल को OTP से वेरीफाई कर लेंगे, नाम, जन्म तिथि, लिंग दर्ज करें, अपनी पसंद का यूजर नाम सेट करें, अब पासवर्ड डालकर कर, अपनी सहमती देते हुए वेरीफाई पर क्लिक करें, आपके सामने निचे की तरह स्क्रीन दिखाई देगा, उसमे Continue पर क्लिक करें
स्टेप 5: अब “स्किप डैशबोर्ड” पर क्लिक करके Continue आप निचे स्क्रीन देख सकते है
स्टेप 6: आपके सामने राज्यवार सेवाओं की सूची खुल जायेगी, अपने राज्य को चुने उसके बाद अपने जिला को चुने, आप निचे स्क्रीन देख सकते है
स्टेप 7: आपको निचे स्क्रीन दिखाई दे रहा आप “एक्सेस नाउ” पर क्लिक करें, आपका पंजीयन हो गया
स्टेप 8: आप निचे दिखाए गए स्क्रीन अनुसार क्लिक करें आपके सामने लॉग इन पेज खुल कर आ जायेगा
स्टेप 9: अब इसमें आप अपना “यूजर ID और पासवर्ड” डालें, इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल पर OTP जायेगा
स्टेप 10: आपके मोबाइल पर OTP प्राप्त हुआ है, OTP दर्ज करें, अब आपके सामने डैशबोर्ड खुल कर आ जायेगा
स्टेप 11: निचे स्क्रीन दिया गया है आप डैशबोर्ड में अपनी सेवा को खोज कर अपने जरुरत के हिसाब से जैसे आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण पत्र हेतु अपना आवेदन कर सकते है
इस प्रकार आप सर्विस प्लस पर नए तरीके से अपना जरुरत के हिसाब से आवेदन कर सकते है तथा लाभ उठा सकते है, उम्मीद है मेरा ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर आपको पसंद आया तो आप इसे आगे अपने दोस्तों तक बढाए
One thought on “सर्विस प्लस बिहार पर नये प्रोसेस से कैसे अप्लाई करें | How to Apply New Process on Service Plus Bihar”